Entertainment: पठान और जवान की सफलता के बाद किंग खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। शाह रुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं। सिनेमा लवर्स उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इस बीच शाह रुख की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का अपडेट सामने आया है। खास बात है कि इसकी पुष्टि खुद प्रोड्यूसर ने की है।
प्रोड्यूस ने बाजीगर के सीक्वल पर लगाई मुहर
बाजीगर फिल्म के निर्माता रजत जैन ने इस बात को कंफर्म किया है कि बाजीगर का सीक्वल बनने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए शाह रुख खान के साथ चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं की गई है। फिलहाल अभिनेता के सामने बाजीगर 2 बनाने का विचार प्रकट किया गया है। रजत जैन ने बात को पूरा करते हुए कहा कि आने वाले समय में लोग बाजीगर का सीक्वल जरूर देख पाएंगे। हमारी टीम स्टोरी पर अच्छे से काम कर रही है ताकि बाजीगर की लेगेसी को कायम रखा जा सके।
पठान और जवान की सफलता के बाद किंग खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। शाह रुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं।
Comments (0)