बॉलीवुड के न्यू पेरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था और अब लगभग 8 दिन हो गए हैं दीपिका हॉस्पिटल में ही ए़डमिट हैं। न्यू मम्मी के घर आने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक खबर सामने आई है। जिसकी वजह से कपल के फैंस खासा निराश हो रहे है। कहा जा रहा है कि अपनी बेटी की परवरिश के लिए कपल एक बड़ा फैसला लेंगे। ऐसे में दीपिका और रणवीर को करीना कपूर और सैफ अली खान से जोड़कर देखा जा रहा है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी नन्ही परी के लिए एक बड़ा फैसला ले सकते है। उनके फैंस नहीं चाहते कि कपल कुछ भी ऐसा करें।
Comments (0)