रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो गया है, जिससे प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। इस सीजन में निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, कृष्णा श्रॉफ सहित कई प्रतियोगी शामिल हैं। इस बार श्रद्धा कपूर की मौसी यानी कि पद्मिनी कोल्हापुरी भी शाे का हिस्सा बनेंगी।
सूत्रों के अनुसार 'बिग बॉस' के आगामी सीजन के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट्स की घोषणा कर दी गई है। इस बार 'बिग बॉस' के घर में निया शर्मा, समीरा रेड्डी, शिल्पा शिरोडकर और कृष्णा श्रॉफ जैसे लोकप्रिय हस्तियां आएंगी, साथ ही इस लिस्ट में शोएब इब्राहिम और बहुमुखी करण वीर मेहरा भी शामिल हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी, गश्मीर महाजनी, न्यारा बनर्जी, सुरभि ज्योति, मुस्कान बामने और एलिस कौशिक भी इस शो में शामिल हैं।
अब लोग इस सीजन में होने वाले ड्रामा और मनोरंजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शो के होस्ट के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। काम की बात करें तो निया फिलहाल सेलिब्रिटी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में नजर आ रही हैं। शोएब को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया था।
इस बार श्रद्धा कपूर की मौसी यानी कि पद्मिनी कोल्हापुरी भी शाे का हिस्सा बनेंगी।
Comments (0)