Mumbai: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पत्नी लिजेल डिसूजा और उनकी कंपनी फ्रेम प्रोडक्शन समेत सात लोगों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस स्टेशन में 11 करोड़ 96 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी बताया जा रहा है। यह एफआईआर ‘वी अनबीटेबल डांस ग्रुप’ द्वारा दर्ज कराई गई है। रेमो पर आरोप है कि उन्होंने और उनके साथियों ने ग्रुप के साथ सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया। रिपोर्ट के अनुसार, ‘वी अनबीटेबल डांस ग्रुप’ द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई कार्रवाई न होते देख उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट का रुख किया, जहां कोर्ट ने पुलिस को चार हफ्तों के अंदर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच की और मामला दर्ज किया।
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पत्नी लिजेल डिसूजा और उनकी कंपनी फ्रेम प्रोडक्शन समेत सात लोगों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस स्टेशन में 11 करोड़ 96 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
Comments (0)