2024 का आखिरी महीना कल से शुरु होने वाला है। ये साल बॉलीवुड के खेमे में रहा। स्त्री 2, भूल भुलैया 3 और लापता लेडिज और मुंज्या जैसी फिल्मों की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब हर किसी की नजरें 2025 में टिकी हुई हैं जिसमें एक के बाद एक शानदार मूवीज रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों से लेकर सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार कहानियों को जादू चलने वाला है। यानि की अगले साल दर्शकों रोमांस से लेकर खतरनाक एक्शन से भरपूर फिल्मों का मेला देखने को मिलने वाला है। ऐसे में आपकी मेहनत को आसान करते हुए हम आपके लिए 2025 की रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें सलमान खान का सिकंदर से विक्की कौशल की छावा जैसी फिल्मों के नाम शामिल है।
साउथ एक्टर की फिल्म से होगी साल 2025 की शुरुआत
जनवरी 2025 की शुरुआत दो मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज की जाएंगी जिसमें अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ और साउथ एक्टर राम चरण की 'गेम चेंजर' का नाम शामिल है। वहीं फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके शाहिद कपूर लंब समय से चर्चा में बनी हुई 'देवा' रिलीज हो सकती है। इसके साथ विक्की कौशल की 'छावा' भी फरवरी की कतार में है। होली को और रंगीन बनाने आ रही है अक्षय कुमार और आर माधवन की सी शंकरन आ रही है। यह सी शंकरन की अनटाइटल्ड बायोपिक फिल्म होगी।अभी से फुल कर लीजिए अगले साल का कैलेंडर
सलमान खान की फिल्म सिकंदर भी मार्च के महीने में ईद मुबारक करने आने वाली है। अप्रैल की शुरुआत प्रभास की फिल्म द राजा साहब से होगी। इसी महीनें बेबी जॉन फेम वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म भी रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में एक्टर के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। बता दें कि इस लिस्ट में सभी फिल्मों की आधिकारिक तारीखों की पुष्टि तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर की है। देखिए पूरी लिस्ट....दूसरी छमाही में दिखेगा जोरदार मुकाबला
मई- महाराष्ट्र दिवस: दे दे प्यार दे 2
जून- Eid Al Adha: हाउसफुल 5, ठग लाइफ (हिंदी)
अगस्त- स्वतंत्रता दिवस- वॉर 2 और द दिल्ली फाइल्स
सितम्बर- ईद मिलाद- बागी 4
अक्टूबर- दशहरा + गांधी जयंती- है जवानी तो इश्क होना है (वरुण धवन, डेविड धवन फिल्म), कांतारा चैप्टर1 (हिंदी)
दिवाली- थामा
दिसंबर- क्रिसमस- अल्फा
Comments (0)