बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो आलिया भट्ट पर कई बार निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें 'चुड़ैलों' को ऐसी महिलाओं के रूप में परिभाषित किया, जो 'हायर सेल्फ' से जुड़ी हुई हैं और उनमें सभी सीमाओं को तोड़ने की बेकाबू इच्छा होती है। इसके बाद अब आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इशारों में हमला किया है!
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'कौन जानता है कि हमें चुड़ैलों से डरना क्यों सिखाया गया है, ना कि उन लोगों से जिन्होंने उन्हें जिंदा जला दिया।'
कंगना रनौत अक्सर अपने पोस्ट में इशारों में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर तंज कसती हैं। वो आलिया भट्ट को कई दफा ताने मार चुकी हैं। अब उन्होंने 'चुड़ैल' से जुड़ा एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया तो आलिया की मां सोनी राजदान चुप नहीं बैठीं और उन्होंने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया।
Comments (0)