बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर जान दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मलाइका के पिता ने छत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। ये घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुसाइड की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं अरबाज खान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर जान दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मलाइका के पिता ने छत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।
Comments (0)