कपूर फैमिली ने हाल ही में राज कपूर की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें 'राज कपूर फिल्म फेस्टिवल' में इन्वाइट किया था। अब एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक इवेंट में इस मीटिंग के बारे में अपनी राय रखी है और इंडस्ट्री के साथ पीएम मोदी के जुड़ाव को महत्वपूर्ण कदम बताया है। कंगना रनौत अक्सर विवादित बयान देती हैं। रणबीर कपूर से आलिया भट्ट तक पर कटाक्ष करती रहती हैं। अब जब पूरा कपूर खानदान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा तो उसका वीडियो सामने आया और उसके बारे में खूब बातें भी हुईं।
कंगना रनौत ने कपूर परिवार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को मार्गदर्शन की जरूरत बताया और कहा कि इंडस्ट्री के लोग असुरक्षित हैं। कंगना ने कहा कि पीएम मोदी से मिलने का कदम अच्छा है और उन्हें भी जल्द ही मिलने का मौका मिलेगा।
Comments (0)