पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर, पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू कभी कपिल शर्मा के शो का हिस्सा हुआ करते थे। पर साल 2019 में उन्होंने शो छोड़ दिया। उनके बाद अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर विराजमान हुईं। तब से लेकर अब तक वो ही सिंहासन पर नजर आती हैं। लेकिन नवजोत हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आने वाले शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बने। पर मेहमान बनकर। जब उनसे शो में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो जानिए उन्होंने क्या कहा।
कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू को अपने शो में इनवाइट किया। सिद्धू ने कहा, 'ये मेरी लाइफ के सबसे अच्छे दिनों में से एक है। ये शो सिर्फ कपिल का शो नहीं है, ये पूरे देश का शो है। भगवान ने इसे बनाया है, यह एक गुलदस्ता है। इसकी खुशबू अद्भुत है। हर फूल की अपनी अलग खुशबू है। मरने से पहले मैं अर्चना के साथ इन सभी फूलों को फिर से एक साथ देखना चाहता हूं। मैं वाकई ऐसा चाहता हूं।'
नवजोत सिंह सिद्धू 6 साल बाद कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। उन्होंने कपिल के सामने एक शर्त रखी, जो पूरी होने के बाद वो जज की कुर्सी पर बैठेंगे। अगर उनकी बात मान ली जाती है तो वो शो के अगले सीजन में नजर आ सकते हैं।
Comments (0)