बॉलीवुड एक्टर और 2 बार नेशनल अवॉर्ड विनर रहे अन्नू कपूर जहां एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अब उनका एक पॉडकास्ट भी चर्चा में बना हुआ है। एक्टर चार दशकों से इस इंडस्ट्री में पैर जमाए हुए हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। टीवी किया और कुछ शोज भी किए। इन्होंने प्रियंका चोपड़ा से लेकर देशभक्ति और अमेरिका की नागरिकता के बारे में बात की है।
अन्नू कपूर ने न्यूज एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में काफी कुछ दिल खोलकर कहा है। वह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने भी जाते हैं। उनसे देशभक्ति से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'देशभक्ति जो है, वो कोई परफ्यूम नहीं है कि किसी फंक्शन में जाना हो, शादी में जाना हो तो परफ्यूम अच्छा छिड़ककर आना है। देशभक्ति आपके शरीर के धमनियों में 24 घंटे बहने वाली रक्त की धारा है।'
बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर अक्सर अपने विवादित बोल के कारण सुर्खियां बटोर लेते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने ANI के पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा को लेकर फिर वही बात बोली है, जो 13 साल पहले कही थी।
Comments (0)