'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया और इसके साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होस्ट की गई। वहां एकता कपूर ने न सिर्फ फिल्म के बारे में बात की बल्कि यह भी साफ किया कि उन्होंने फिल्म बनाते समय किसी से समर्थन नहीं मांगा और न ही वह किसी विंग से जुड़ी हैं। उन्होंने खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हुए यह भी कहा कि फिल्म सिर्फ सच दिखाने पर फोकस कर रही है। इसका सिर्फ एक उद्देश्य है कि साल 2002 में गोधरा में हुई घटना के बारे में लोग सच जानें।
ट्रेलर प्रोड्यूसर एकता कपूर का एक बयान चर्चा में आ गया है। अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के लॉन्च पर उन्होंने कहा कि वो हिंदू हैं और धर्म निरपेक्ष भी।
Comments (0)