आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने पिछले साल बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की थी। इसी लिहाज से राघव देश गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भी जीजा बन गए। आपको बता दें कि, परिणीति बड़ी कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और राघव चड्डा के क्रॉसओवर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही थी।
प्रियंका-परिणीति काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं
वैसे प्रियंका चोपड़ा और परिणीति काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों कई खास मौकों के सेलिब्रेशन भी एक साथ ही करती हैं। बीते दिन प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन था। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा को परिवारवालों से स्पेशल बधाई मिली। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी प्रियंका चोपड़ा को 42वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी और अनदेखी तस्वीर की झलक भी शेयर की।
राघव ने दिखाई प्यारी फैमिली फोटो
फैमिली पोट्रेट में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, उनकी बेटी मालती मैरीव, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, राघव चड्डा और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक साथ पोज देते नजर आए। आपको बता दें कि, निक ने मैचिंग ट्राउजर के साथ सफेद सैंडो के ऊपर बेज शर्ट पहनी थी। प्रियंका को क्रीम गाउन में मालती को गोद में लिए देखा जा सकता है। मालती गुलाबी रंग की ड्रेस में मुस्कुरा रही हैं। मधु धारीदार सफेद ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, परिणीति बगल में खड़ी हैं, जिन्होंने सफेद टॉप, उसके ऊपर सफेद शर्ट और पैंट पहनी हुई है।
जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका चोपड़ा!
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को नेवी ब्लू शर्ट और मैचिंग डेनिम में देखा जा सकता है, जबकि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने इस अवसर के लिए हरे रंग की पोलो-नेक टी-शर्ट और नीली डेनिम चुनी। आप नेता राघव ने इस फैमिली फोटो को पोस्ट करते हुए में लिखा है कि, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका चोपड़ा! आपको स्टार डस्ट, प्यार और खुशी (गले लगाने वाली इमोजी) से सराबोर एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं। राघव का ये पोस्ट बीते दिन देर शाम सामने आया।
Comments (0)