एक्ट्रेस हिना खान टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं इस वक्त हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन इस खतरनाक बीमारी के होने के बाद भी वो लगातार काम कर रही हैं। एक्ट्रेस का इस तरह से हिम्मत ना हारकर काम करना सभी के लिए इंस्पिरेशन बना है। बीते दिनों हिना दुल्हन बनकर रैंप वॉक उतरी थी और उनके कॉन्फिडेंस और ग्रेस की हर किसी ने तारीफ की थी। अब एक बार फिर हिना को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इवेंट में रैंप वॉक करते देखा गया। हिना खान इस दौरान चेहरे पर मुस्कान रखकर पूरी एनर्जी के साथ रैंप पर उतरीं। इस दौरान उनके साथ ताहिरा कश्यप, सोनाली बेंद्रे, कार्तिक आर्यन तृप्ति डिमरी भी नजर आए। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस हिना खान टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं इस वक्त हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन इस खतरनाक बीमारी के होने के बाद भी वो लगातार काम कर रही हैं।
Comments (0)