बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास की कार का एक्सीडेंट हो गया है। आज सुबह प्रवीण डबास के साथ बेहद बुरा हादसा हुआ और इस एक्सीडेंट में प्रवीण डबास बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण डबास की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान प्रवीण खुद ही कार चला रहे थे। हालांकि एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही खबर है कि इस वक्त अस्पताल में एक्टर की वाइफ उनके साथ हैं। साथ ही अभी तक होली क्रॉस अस्पताल ने कोई भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है।
बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास की कार का एक्सीडेंट हो गया है। आज सुबह प्रवीण डबास के साथ बेहद बुरा हादसा हुआ और इस एक्सीडेंट में प्रवीण डबास बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
Comments (0)