दीपिका पादुकोण ने पिछले महीने यानी सितंबर में ही बेटी को जन्म दिया था। दीपिका-रणवीर ने 8 सितंबर को अपने बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस संग साझा की थी। अभी अभिनेत्री को मां बने 1 महीने और कुछ दिन ही हुए हैं, लेकिन फैंस उन्हें फिर स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं और दीपिका ने अब अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी कर दी है। दीपिका ने स्क्रीन पर वापसी कर ली है और वो भी पति रणवीर सिंह के साथ। रणवीर ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी साझा की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले महीने ही मां बनी थीं। उन्होंने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया, जिसका ऐलान सोशल मीडिया पर किया। अभिनेत्री को मां बने अभी 40 दिन भी नहीं हुआ है और अभिनेत्री ने काम पर वापसी कर ली है, इसका ऐलान खुद दीपिका ने किया है।
Comments (0)