जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म से शाहिद कपूर का नया स्टनिंग लुक पोस्टर रिलीज कर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।‘देवा’ के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी पावरफुल नजर आ रहा है। सिगरेट पीते हुए शाहिद का अंदाज और एटीट्यूड कमाल का है, जिसमें पावर और रफनेस साफ नजर आ रही है। पोस्टर को और पावरफुल बनाने वाली बात है बैकग्राउंड में 90 के दशक के आइकॉनिक अमिताभ बच्चन की झलक। यह नॉस्टैल्जिया के साथ गहराई भी जोड़ता है।
मशहूर मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार शाहिद कपूर हैं।
Comments (0)