अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने माता-पिता बनने से पहले गणपति बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया है। इस कपल की सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक-दूसके का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बनने से पहले भगवान गणेश के दरबार में माथा टेका है। दोनों ने अपनी खुशहाल फैमिली के लिए कामना की।
इस दौरान रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए। वहीं दीपिका पादुकोण हरे रंग की बनारसी सिल्क साड़ी में नजर आईं। इस दौरान दोनों नंगे पैर थे। उसने अपने पति का हाथ पकड़ रखा था। रास्ते में मिले प्रशंसकों का वह अभिवादन भी कर रही थीं। हालांकि, वह अकेली नहीं थी. उनका पूरा परिवार उनके साथ था। उनके माता-पिता दोनों को भी देखा गया।