अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और कॉन्फिडेंस से हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करती आई हैं। आपको बता दें कि, निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा विदेश में ही बस गई हैं, लेकिन अक्सर अपने काम और परिवार के चलते भारत आती रहती हैं। दरअसल, पिछली बार प्रियंका चोपड़ा मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पति निक जोनास के साथ भारत पहुंची थीं।
ग्लोबल स्टार को पैपराजी ने अपने कैमरे में किया कैद
वहीं अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिर भारत पहुंची हैं। आपको बता दें कि, 23 अगस्त को ग्लोबल स्टार को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद देश गर्ल एक वेडिंग वेन्यू के बाहर नजर आईं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया।
भाई की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचीं प्रियंका
मिली जानकारी के अनुसार, अदाकारा प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार की सुबह भारत पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनास या बेटी मालती मैरी नजर नहीं आए। एक्ट्रेस पीसी अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्मों में शामिल होने मुंबई पहुंचीं। शुक्रवार की रात उन्हें एक वेडिंग वेन्यू के बाहर पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस फैमिली फंक्शन के लिए प्रियंका ने एक मजेंटा कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
मजेंटा साड़ी में छाईं प्रियंका चोपड़ा
अपनी खूबसूरत मजेंटा साड़ी के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे, जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। ग्लोबल स्टार ने अपने बालों को एक ढीले, हाई बन में स्टाइल किया था और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और एक स्मोकी आई के साथ क्लासिक रखा था।
Writer By Durgesh Vishwakarma
Comments (0)