बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले की खबर लगातार चर्चा में है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया है।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले की खबर लगातार चर्चा में है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया है। इस शख्स का चेहरा काफी हद तक सीसीटीवी में दिखने वाले आरोपी से मेल खा रहा है। मुंबई पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं अब पुलिस उस शख्स से पूछताछ कर रही है। मुंबई DCP के अनुसार पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है, उससे पुलिस स्टेशन में पूछताछ चल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस शख्स पर पहले भी कई मामले दर्ज हुए हैं। वो हाउस ब्रेकिंग का आरोपी है। हाउस ब्रेकिंग के कई केस पहले से इस शख्स पर दर्ज हैं।
Comments (0)