भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे फेमस सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 50 वर्षों से अधिक समय से फिल्मों का हिस्सा हैं। फिर भी, जब भी वह स्क्रीन पर आते हैं, तो दर्शक और फैंस उन्हें देखकर चहक उठते हैं। वैसे कई लोग अक्सर अमिताभ की ऑफ-स्क्रीन पर्सनैलिटी पर भी चर्चा करते हैं। हाल ही में ऋचा अनिरुद्ध ने अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ खुलासा किया है।
उन्होंने उनकी विनम्रता के बारे में भी बताया और कहा कि टेलीविजन क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर, अमिताभ बच्चन किस तरह दर्शकों के लिए भी समय निकालते हैं। उन्होंने कहा, 'केबीसी की शूटिंग अक्सर देर रात तक चलती है और कभी-कभी तो रात 12 बजे से भी अधिक हो जाती है। मैं सोचती कि वह कितने थक गए होंगे। लेकिन शूटिंग के बाद, वह दर्शकों के लिए रुकते हैं और उनके साथ तस्वीरें लेते हैं।'
एक्टर अमिताभ बच्चन अक्सर केबीसी के मंच पर कंटेस्टेंट्स को चौंकाते रहते हैं। वो उनकी मदद के लिए भी आगे आते हैं। हाल ही में एंकर ऋचा अनिरुद्ध ने बिग बी के बारे में कई सारी बातों को लेकर खुलासा किया है।
Comments (0)