अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी स्टारर 'आजाद' का ट्रेलर आउट हो गया है। इसमें अंग्रेजों के समय की कहानी देखने को मिल रही है। जब उनका राज हुआ करता था और राजा-महाराजाओं का दौर होता था। हालांकि इस फिल्म को देखकर आपको 'लगान' की याद आएगी। हालांकि राशा थडानी से नजर नहीं हटेगी। मगर अमन देवगन भी कम नहीं। उनका अभिनय देख आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे। 'आजाद' के ट्रेलर की शुरुआत उस काले घोड़े से होती है, जो इस फिल्म का केंद्र है। उसकी खूबसूरती और कद-काठी देख हर कोई दंग रह जाता है। वह विक्रम सिंह का घोड़ा होता है और उसका नाम ही आजाद होता है, जिस पर ये फिल्म खड़ी है। इसमें अमन देवगन एक डकैत तो राशा का किरदार अमीर लड़की का है। जिसे वह इम्प्रेस करने में लगे रहते हैं।
अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो अंग्रेजों के समय की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अमन डकैत की भूमिका में हैं, जबकि राशा एक अमीर लड़की का किरदार निभा रही हैं।
Comments (0)