बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल अपने गानों के लिए काफी फेमस हैं। हाल ही में नौटियाल ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। जुबिन नौटियाल के लिए ये बहुत ही ज्यादा खास मौका था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ बिताए खास पलों को शेयर किया है। पोस्ट में बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर पीएम से हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने पीएम मोदी के लिए एक खास कैप्शन लिखा है। इसके साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा – दृष्टि से वास्तविकता तक, महानता से प्रेरित! गर्मजोशी और प्रोत्साहन के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ‘जय उत्तराखंड, जय भारत’
इसके साथ ही इसके आगे बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपना गाना लिखा- ‘जहाँ पवन बहे संकल्प लिए, जहाँ पर्वत गर्व सीखातें हैं, जहाँ ऊँचे नीचे सब रस्ते, भक्ति के सुर में गाते हैं, उस देवभूमि के ध्यान से, मै धन्य धन्य हो जाता हूँ, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मै तुमको शीश नवाता हूँ…. ~ जय बाबा केदारनाथ जी 🙏.’
बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने बताया कि ये सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी – यह एक सपने की परिणति थी। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी से मिलना और उन्हें अपने गृह राज्य के बारे में बात करते हुए सुनना अवास्तविक था। यह सिर्फ़ मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे संगीत में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण है।
Comments (0)