विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और विनीत कुमार स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चौथे दिन भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया।
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और विनीत कुमार स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चौथे दिन भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। वीकडेज में डबल डिजिट में कमान किसी फिल्म के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है, लेकिन छावा ने सोमवार को साबित कर दिया कि फिल्म का कंटेंट और कहानी अच्छी हो, तो वीकडेज पर भी वीकेंड की तरह कमाई हो सकती है। इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन जानकर आप चौंक जाएंगे।
24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया
जानकारी के अनुसार, ‘छावा’ ने सोमवार को 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ने चार दिनों में भारत में कुल 140.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान है। फिल्म उनकी प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म के बैनर तले बनी है।
छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल
‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में औरंगजेब की भूमिका अक्षय खन्ना ने निभाई है। वहीं, रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई बनी हैं। विनीत कुमार सिंह ने कवि कलश का किरदार निभाया है, जोकि संभाजी महाराज के दोस्त हैं।
Comments (0)