फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और अब सभी को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
थलापति विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, उनकी नई फिल्म 'जन नायकन' का फर्स्ट लुक आखिरकार जारी हो गया है। पहले इसे 'थलापति69' के नाम से जाना जा रहा था। आपको बता दें कि, इसमें थलापति विजय के साथ बॉलीबुड के जाने माने अभिनेता बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है
फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है और इसे वेंकट के नारायण (केवीएन प्रोडक्शंस) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है, जबकि सह-निर्माता जगदीश पलानीसामी और लोहित एनके हैं।
थलापति विजय का क्रेज
फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और अब सभी को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि, थलापति विजय की फिल्मों का हमेशा से ही दर्शकों में खासा क्रेज रहा है और 'जन नायकन' भी इससे अलग नहीं है।
Comments (0)