कंगना रनौत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की विचारधारा सनातन, राष्ट्रवाद, वसुधैव कुटुम्बकम का पालन करती है जिसका हम लंबे समय से पालन करते आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के जारोल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की और कहा कि, चांद पर दाग हैं, लेकिन पीएम मोदी पर एक भी नहीं। इसके साथ ही कंगना ने आगे कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि, उसके शासन में 2जी घोटाला, कोयला घोटाला और चारा घोटाला सहित कई स्कैम हुए।
पीएम मोदी पर एक भी दाग नहीं - कंगना
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की विचारधारा सनातन, राष्ट्रवाद, वसुधैव कुटुम्बकम का पालन करती है जिसका हम लंबे समय से पालन करते आ रहे हैं। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, 2014 से पहले बहुत सारे घोटाले हुआ करते थे- 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, चारा घोटाला। पीएम मोदी पर एक भी दाग नहीं है। चांद पर दाग होता है, उनपे एक भी दाग नहीं है।
पूरे देश में पीएम मोदी और भगवा की लहर
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि, पूरे देश में पीएम मोदी और भगवा की लहर है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की हालत देखना दुखद है। उनकी एजेंसियां समोसे की जांच कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जो कुछ हो रहा है, उससे हम शर्मिंदा महसूस करते हैं। आप जमीन पर इतनी मेहनत करते हैं, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमें अपने राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाना है। कंगना ने आगे कहा कि, मैं कहूंगी कि वे एक तरह से भेड़िया हैं। हमें अपने राज्य को उनके पंजे से मुक्त करना होगा।
Comments (0)