शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित सालों बाद एक बार फिर से स्टेज पर डांस करते दिखाई देंगे। दोनों की रिहर्सल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इसमें वो जमकर पसीना बहाते दिखे।
आईफा 2025 का ग्रैंड इवेंट राजस्थान के जयपुर में शुरू हो चुका है। आज शाम बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शानदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इसमें शाहरुख खान और माधुरी का नाम भी शामिल है। IIFA इवेंट से दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ‘दिल तो पागल है’ के हिट गाने ‘कोई लड़की है’ पर बच्चों के ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रहे हैं।
शाहरुख और माधुरी की ऑनस्क्रीन जोड़ी
शाहरुख और माधुरी ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें हम तुम्हारे हैं सनम, दिल तो पागल है,देवदास,कोयला,अंजाम जैसी मूवीज शामिल हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। एक जमाने में दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती थी। मगर माधुरी दीक्षित की शादी के बाद ये जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। इसे आज भी लोग मिस करते हैं।
Comments (0)