22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भारत सरकरा ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के कई सितारों के अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया था। वहीं फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल पर भी बैन लगा दिया था। वहीं इस फैसले से बोखलाई पाकिस्तान ने भारत के डिजिटल हमले के जबाव में, अपने रेडियो स्टेशन पर भारतीय गानों को बैन कर दिया है।
भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे
पाकिस्तान की सरकार ने 1 मई को इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें ये बताया गया की पाक में अब बॉलीवुड गानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि, ‘अब पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टोशन पर भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे। साथ ही ये भी कहा गया कि ये फैसला पूरे देश को ध्यान में रखकर लिया गया है।
सूचना मंत्री अत्ता तरार ने करी फैसले की सराहना
पाकिस्तान प्रसारण संघ (पीबीए) के महासचिव शकील मसूद ने कहा, ‘‘पीबीए ने तत्काल प्रभाव से देशभर के पाकिस्तानी एफएम रेडियो केंद्रों से भारतीय गानों का प्रसारण बंद कर दिया है। भारतीय गाने, विशेषकर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे महान गायकों के गाने पाकिस्तानियों के बीच लोकप्रिय हैं और इन्हें यहां एफएम रेडियो केंद्रों पर प्रतिदिन बजाया जाता है पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने पीबीए के निर्णय की सराहना की है।
Comments (0)