ऐश्वर्या और अभिषेक इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में है। कपल की शादी 2007 में हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों से बच्चन परिवार के बेटे-बहू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों इस मामले में अपनी चुप्पी साधे हुए हैं। इसी बीच बिग बी का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस एक शब्द के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
ऐश्वर्या राय द्वारा अपने नाम से 'बच्चन' हटाने की अफवाह के बाद, अमिताभ बच्चन का आधी रात को किया गया गुस्से भरा ट्वीट वायरल हो रहा है। बिग बी ने इस ट्वीट में सिर्फ एक शब्द लिखा है और इसी के साथ गुस्से वाली इमोजी भी लगाई है।
Comments (0)