अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को दो महीने बीत चुके हैं। इसके बाद भी इसकी चर्चा खत्म नहीं हो रही है। इस शादी में देश के कई नामी लोग शामिल हुए। फिल्मी सितारों का तांता शादी में देखने को मिला। इसके बाद ये चर्चाएं शुरू हुईं कि इन सितारों को पैसा देकर बुलाया गया है। इस पर अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने सच्चई के साथ अपना अनुभव भी साझा किया है। साथ ही अनन्या ने अनंत और राधिका के रिश्ते को लेकर भी बात की और बताया कि दोनों के रिश्ते में कितनी गहराई है।
क्या गेस्ट को दिया गया था पैसा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि वह हाई-प्रोफाइल अंबानी की शादी में इसलिए शामिल हुईं क्योंकि अनंत और राधिका उनके दोस्त हैं। उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया कि बॉलीवुड हस्तियों को शादी में शामिल होने के लिए पैसे दिए गए थे।
कैसा है अनंत और राधिका का रिश्ता
अभिनेत्री ने अनंत और राधिका के रिश्ते को प्योर लव बताया और उनके बीच के गहरे रिश्ते के बारे में उत्साह के साथ बात की। उन्होंने कहा, 'शादी से एक बड़ी सीख यह मिली कि बहुत कुछ हो रहा था, लेकिन जब भी अनंत और राधिका एक-दूसरे को देखते थे तो सिर्फ प्योर लव ही नजर आता था। ऐसा लगता ता जैसे उनके पीछे वायलिन बज रहे हों। यही कुछ ऐसा है जो मैं अपने जीवन में चाहती हूं। चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, आप और वो शख्स और रिलेशन को शेयर करते हैं।'
हर गेस्ट का रखा गया खास ध्यान
अनंत और राधिका की शादी पर अनन्या पांडे यहीं नहीं रुकी उन्होंने बताया कि किस तरह से हर गेस्ट को अंबानी परिवार ने ट्रीट किया। एक्ट्रेस का कहना है कि हर एक गेस्ट को उन्होंने मूल्यवान महसूस कराया। इसके साथ फील एट होम वाला फील भी दिया। शादी में फिल्मी दुनिया के लोगों से लेकर खेल जगत, राजनीति और बिजनेस की दुनिया से लोग जुड़े और नए कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं।
इस फिल्म में नजर आएंगी अनन्या
अनन्या पांडे के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई पहली वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। इस शो में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज लोगों को पसंद आ रही है और इसके कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी रहे।
Comments (0)