इंडस्ट्री में कई यादगार गाने जिन्हें आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं.’ तेरे बिना जिंदगी से कोई’, ‘रहे ना रहे हम महका करेंगे…’ इन गानों को सुनते ही दिग्गज अदाकारा सुचित्रा सेन का वो दौर याद आ जाता है. अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म देवदास करने वाली सुचित्रा ने संजीव कुमार, दिलीप कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. लेकिन एक फ्लॉप फिल्म से वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गईं.
जिस दौर में लोग राज कपूर संग फिल्मों में काम करने के लिए तरस जाया करते थे, उस दौर में उन्होंने राज कपूर की भी एक फिल्म को ठुकरा दिया था. सुचित्रा ने अपने हुनर से तो खूब नाम कमाया लेकिन एक फिल्म फ्लॉप होते ही उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी और खुद को 36 सालों तक कमरे में बंद रखा. अपने अंतिम दिनों तक वह छिपकर गुमनामी जिंदगी जीती रही थीं.
देवदास से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली जानी मानी एक्ट्रेस सुचित्रा सेन
Comments (0)