सिनेमा जगत के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को देर शाम अपने शानदार सिंगिंग करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया। गायक ने अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का एलान हर किसी को हैरान कर दिया।
अरिजीत को भविष्य के लिए मिल रही बधाइयां
तमाम सेलेब्स और फैंस लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह को आने वाले भविष्य के लिए बधाइयां दे रहे हैं, तो एक तबका अरिजीत की रिटायरमेंट से मायूस है। इस बीच अरिजीत की साथी सिंगर श्रेया घोषाल ने उनकी रिटायरमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, ये उनके (अरिजीत सिंह) करियर के एक नए दौर का आगाज है।
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट
आपको बता दें कि, बॉलीवुड के शानदार और अपनी मधुर आवाज से करोड़ो दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मंगलवार देर रात प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की। उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर श्रेया घोषाल ने अपना रिएक्शन दिया और लिखा- ये उनके (अरिजीत सिंह) करियर के एक नए दौर का आगाज है।
मैं उत्साहित हूं कि यह जीनियस आगे क्या कमाल करेगा
श्रेया घोषाल ने आगे कहा कि, मैं यह सुनने, देखने और अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि यह जीनियस आगे क्या कमाल करेगा। मैं इसे कभी भी एक युग का अंत नहीं कह सकती। अरिजीत जैसे काबिल कलाकार को पारंपरिक तरीकों या फॉर्मूलों में बांधा नहीं जा सकता और उन्होंने उन्हें और ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
Comments (0)