रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया है और अब एक शानदार नई रेंज रोवर खरीदी है। 4.74 करोड़ रुपये की कीमत वाली हरे रंग की कार उनके घर के बाहर खड़ी देखी गई। कथित तौर पर उन्होंने बेटी को गाड़ी गिफ्ट में दी है। रेंज रोवर 4.4 एलडब्ल्यूबी रणवीर के कार कलेक्शन में चौथी गाड़ी है। एक्टर ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।
रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसका कैप्शन था- वेलकम बेबी गर्ल! यह कार उनकी बच्ची के जन्म के कुछ हफ्ते बाद खरीदी गई है। उनके घर में खड़ी नई कार का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। कार पर रणवीर का सिग्नेचर नंबर प्लेट '6969' है और यह सिम्बा एक्टर की यही नंबर वाली चौथी कार है, इस नंबर को वो अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेटी का स्वागत किया है और इसके बाद से ही दोनों की खुशी सांतवे आसमान पर है। अब, रणवीर और दीपिका ने अपनी बच्ची को गिफ्ट में एक कार दी है। रणवीर के घर के बाहर नई रेंज रोवर 4.4 एलडब्ल्यूबी कार देखी गई।
Comments (0)