मिस इंडिया 2024 की विनर मध्यप्रदेश की निकिता पोरवाल बनी हैं। उन्हें साल 2023 की विजेता रहीं नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का रिप्रेजेंट करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाकाल की नगरी उज्जैन का मान बढ़ाने वाली निकिता पोरवाल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने का सपना देखती हैं।
हालांकि बड़े-बड़े सपने को देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहीं निकिता पोरवाल की खूबसूरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। हसीना कभी सीता तो कभी मोहिनी बनकर दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं निकिता पोरवाल के ग्लैमरस लुक्स फैंस को दीवाना बना देते हैं। हसीना के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो एक से बढ़कर एक अंदाज देखने को मिलता है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है, अब वह मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। मिस इंडिया का ताज पहनते ही आंसू छलकाने वाली निकिता पोरवाल ऐश्वर्या राय के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं
Comments (0)