ईशान खट्टर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज को बांद्रा में एक साथ देखा गया। बाहर निकलते ही दोनों को पैपराज़ी ने कैमरों में कैद कर लिया। जहां ईशान कैमरों से बेपरवाह लग रहे थे वहीं चांदनी कैमरों को देख शर्माती नजर आईं। मीडिया के ध्यान से बचने के लिए अपना चेहरा ढंकने की कोशिश कर रही थीं। वीडियो में ईशान नारंगी और सफेद फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जो सफेद पतलून के साथ एक जीवंत नीली शर्ट पहने हुए हैं। ईशान खट्टर को देख पैपराजी इस कपल की तस्वीरें भी खींचीं। ईशान खट्टर भी मौके पर पैपराजी को देख काफी चौंक गए। ईशान खट्टर ने कहा कि आपको कैसे पता चलता है कि कौन कहां जा रहा है।
ईशान खट्टर इन दिनों चांदनी बेंज को डेट कर रहे हैं। दोनों को बीते रोज मुंबई के बांद्रा इलाके में साथ देखा गया। ईशान खट्टर हाथों में फूल लिए रोमांटिक मोड में नजर आए।
Comments (0)