माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने गुरुवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपने पार्टनर को बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। वीडियो में बॉलीवुड की धक धक गर्ल को अपने पति पर खूब प्यार लुटाते दिखा जा सकता है। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने साल1999 को शादी की थी और अब अपनी शादी की सिल्वर जुबली पर रोमांटिक वीडियो शेयर कर छा गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लेटेस्ट पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के 25 साल होने पर एक स्पेशल रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके आउटिंग और पब्लिक अपीयरेंस के कई खूबसूरत पल देखने को मिल जाएंगे।
Comments (0)