प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बेशक बेस्ट फ्रेंड न हों, पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। उन्होंने साथ में फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में भी काम किया था। हालांकि, कई साल पहले दीपिका और प्रियंका के बीच कैटफाइट की खबरें आई थीं, पर 'देसी गर्ल' ने इससे इनकार किया था। लड़ाई की खबरों पर उनका गुस्सा फूट पड़ा था। बेशक उनके बीच दोस्ती न हो, पर जब जरूरत पड़ी, वो एक-दूसरे के सपोर्ट में रहीं। 'थ्रोबैक थर्सडे' में एक ऐसा ही वाकया बता रहे हैं। जब दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते पर सवाल उठाए गए, तो प्रियंका चोपड़ा ने उनका बचाव किया था।
'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में वह वाकया बता रहे हैं जब करण जौहर ने अपने शो में आईं दीपिका पादुकोण पर सवाल उठाया था। उन्होंने दीपिका से पूछा था कि रणवीर सिंह संग अपना रिलेशनशिप क्यों छुपाया था। तब प्रियंका ने क्या जवाब देकर करण की बोलती बंद की थी।
Comments (0)