निर्देशक अनुराग सिंह की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता दर्ज कर ली है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अब तक 302 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'बॉर्डर-2' पूरी तरह से प्रॉफिट ज़ोन में
बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस देशभक्ति से भरपूर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई, बल्कि वीकेंड पर कारोबार में शानदार उछाल दर्ज किया गया। लगभग 250 से 270 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'बॉर्डर-2' अब पूरी तरह से प्रॉफिट ज़ोन में पहुंच चुकी है।
सनी देओल की फिल्म को मिल रही सराहना
फिल्म की इस सफलता के साथ सनी देओल के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। 'गदर-2' और 'जाट' के बाद 'बॉर्डर-2' उनकी लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। इससे यह साफ हो गया है कि सनी देओल की देशभक्ति वाली फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
देशभक्ति आधारित फिल्में दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं
आपको बता दें कि, फिल्म की कहानी, दमदार डायलॉग्स, युद्ध के दृश्य और देशभक्ति से ओतप्रोत भावनाओं ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे रखा है। 'बॉर्डर-2' की कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देशभक्ति आधारित फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।
Comments (0)