अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। इस दौरान भव्य समारोह रखा गया था, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं सोशल मीडिया पर हर तरफ अनंत-राधिका की शादी ही सुर्खियां बटोर रही थी। बता दें कि, पूरे अंबानी परिवार का लुक काफी रॉयल था। वहीम अगर दुल्हन राधिका की बात करें, तो हर किसी की निगाह उन पर ही आकर ठहर गई थी।
अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट का पूरा लुक काफी डिटेल्ड था। राधिका का वेडिंग आउटफिट खास तरीके से तैयार किया गया था। आपको बता दें कि, अनंत की दुल्हन ने अपनी शादी में जो लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था, उसे अबू जानी, संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। यह लहंगा पनेतर का पारंपरिक रूप है। यह दुल्हन के लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनने की एक गुजराती परंपरा है। जरदोजी कटवर्क वाले आइवरी परिधान में राधिका बेहद खूबसूरत लगीं। इसमें अलग से पगड़ीदार परिधान भी था।
राधिका मर्चेंट ने पांच मीटर के सिरे का घूंघट ओढ़ा हुआ था और एक टिशू दुपट्टा भी था। आपको बता दें कि, तीन बॉर्डर वाले इस लहंगे को बेहतरीन नक्काशी, सादी और जरदोजी के काम से सजाया गया। इस पर हाथ से कढ़ाई की गई है। इसके साथ ही इस लहंगे पर स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम के स्पर्श से इसे सजाया गया है।
अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट ने विदाई के लिए सुर्ख लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चोली चुना। आपको बता दें कि, इस लहंगे को मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वे लाल लहंगे और गोल्डन ब्लाउज में नजर आईं।
आपको बता दें कि, राधिका ने जो विदाई के वक्त लहंगा और ब्लाउज पहना था उस पर असली सोने के करचोबी का वर्क था। यह कारीगरी पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध कपड़ा विरासत से प्रेरित है। अनंत अंबानी की दुल्हन ने लाल रंग के मल्टी-पैनल बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था।
इसके साथ ही नीता अंबानी की बहु राधिका मर्चेंट ने जालीदार डिजाइन वाला घूंघट और फिनिशिंग टच के तौर पर बुना हुआ बनारसी दुपट्टा कैरी किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक चोकर और हीरे का हार पहना था। राधिका ने जितनी भी ज्वेलरी पहनी थी, वो मर्चेंट परिवार के खानदानी गहने हैं।

Comments (0)