बॉलीवुड हसीनाएं फैशन के नए ट्रेंड्स सेट करती हैं, जिन्हें फैंस दीवानों की तरह फॉलो करते हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी में मक्कार' में पीली साड़ी पहनकर अपने लुक्स से फैंस के दिलों की धड़कने तेज कर दी थीं। अब एक बार फिर श्रद्धा को खूबसूरत स्त्री के अवतार में देख फैंस बेकरार हो रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में मरून क्रेप सिल्क साड़ी में नजर आईं। श्रद्धा की सागदी और खूबसूरत फैंस को दीवाना बना रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। मरून क्रेप साड़ी में श्रद्धा कपूर को देख फैंस का दिल दीवाना हो रहा है।
Comments (0)