अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं। नव्या फिल्मी दुनिया का हिस्सा होते हुए भी बड़े पर्दे से दूर हैं और अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बिजनेस वर्ल्ड में नाम कमा रही हैं। नव्या पिछले दिनों एक अलग वजह से भी चर्चा में रहीं, उन्होंने हाल ही में देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईएम अहमदाबाद में ए़डमिशन लिया, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। IIM अहमदाबाद में नव्या के एडमिशन की खबर पर जहां कुछ लोगों ने उनकी काफी तारीफ की तो कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इंडस्ट्री की सबसे काबिल स्टारकिड्स में गिनी जाती हैं। पिछले दिनों नव्या ने आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन की खबर से सबको हैरान कर दिया। लेकिन, उनके इस ऐलान के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा, जिस पर नव्या ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है।
Comments (0)