अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई बॉलीवुड और अंतर्राष्ट्रीय सितारे मौजूद थे। इनमें हॉलीवुड हसीनाएं किम कार्दशियन, क्लोई कार्दशियन, जॉन सीना भी शामिल थीं। वहीं, बॉलीवुड से बच्चन फैमिली, रजनीकांत फैमिली, सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर, सारा अली खान समेत कई सितारे शामिल हुए। वहीं इस शादी में पीएम मोदी ने भी शिरकत की। आपको बता दें कि, अनंत और राधिका 14 जुलाई को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे, जो उनकी शादी के जश्न का भव्य समापन होगा।
साउथ सुपरस्टार लेडी नयनतारा और उनके पति-फिल्ममेकर विग्नेश शिवन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए थे।
Comments (0)