Entertainment: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस लगातार इसका इंतजार कर रहे थे। अब डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसका पहला पोस्टर रिवील कर दिया है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।
कब रिलीज होगी रामायण?
रणबीर कपूर काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार सेट से उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। फिल्म में वो भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना माता सीता के रोल में नजर आएंगी। अब मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म दो भाग पार्ट 1 और पार्ट 2 में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 और फिर दूसरा पार्ट दीवाली 2027 को रिलीज होगा।
पोस्टर के जरिए की गई फिल्म की अनाउंसमेंट
इसके बारे में शेयर करते हुए नमित मल्होत्रा ने कैप्शन लिखा, “एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है। हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं। हमारी "रामायण" का मकसद सबसे सच्चा,पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं...।
Comments (0)