फेस्टिव सीजन के चलते एक ओर जहां सितारों का दिवाली पार्टियों में एक से बढ़कर एक शानदार लुक देखने को मिल रहा है, तो कुछ सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन या फैशन इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में कोई देसी लुक में अपने अंदाज से सबका दिल जीत रहा है, तो किसी का वेस्टर्न अवतार ही सबको मात देने के लिए काफी है। इस बार अंबानी परिवार की छोटी बहुरानी राधिका मर्चेंट ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली पार्टी में साड़ी पहन जलवा बिखेरा और छा गईं।
हालांकि, ऐसा करने वाली वह अकेली नहीं थीं। उनकी ननद ईशा अंबानी भी उनसे पीछे नहीं रहीं और वह एक फैशन इवेंट में कमाल कर गईं।
मनोरंजन की दुनिया में आए दिन सितारों का फैशनेबल अंदाज देखने को मिलता है। वह भी खुद को अच्छा दिखाने के लिए अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। इस हफ्ते कई सारी हसीनाओं ने अपने देसी लुक से जादू बिखेरा।
Comments (0)