केंद्र की मोदी सरकार ने बीते रविवार को 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कैटेगरी में 131 नागरिक सम्मानों को मंजूरी दी गई। आपको बता दें कि, इस साल पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है। जिसमें भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का भी नाम शामिल है।
धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा मिल्मों में किया काम
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड देने का एलान कर दिया गया है। उन्होंने 6 दशक से ज्यादा का समय भारतीय सिनेमा को दिया है और इस बीच 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनमें शोले, सीता और गीता , फूल और पत्थर, यमला पगला दीवाना, अनुपमा, दिल्लगी जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।
धर्मेंद्र को मिलेगा मरणोपरांत 'पद्म विभूषण सम्मान'
आपको बता दें कि, सबसे बड़े नागरिक सम्मान के तौर पर, इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण दिया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह देओल को भारतीय सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।
इन लोगों को भी मिलेगा 'पद्म विभूषण सम्मान'
दूसरे सम्मान पाने वालों में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के टी थॉमस (पब्लिक अफेयर्स), मशहूर क्लासिकल वायलिन वादक एन राजम (कला), शिक्षाविद और एकेडमिक पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा), और अनुभवी राजनीतिक नेता वी एस अच्युतानंदन (पब्लिक अफेयर्स) शामिल हैं, जिन्हें भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
Comments (0)