टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के बदले हुए लुक से होती है। हाथ में बंदूक, छोटे बाल और आंखों में गुस्से की चिंगारी—उनका यह अंदाज पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक दिखाई देता है। इस बार रणवीर का किरदार जसकीरत सिंह रंगी से हमजा में बदलते हुए दिखाया गया है। कहानी इस मोड़ पर पहुंचती है जहां देश के लिए अपनी पहचान छुपाकर हमजा को खतरनाक गैंग्स की दुनिया में उतरना पड़ता है।जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के रूप में पूरी तरह छा जाते हैं।
इन सितारों ने बढ़ाया सस्पेंस
टीजर में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की झलक भी देखने को मिलती है, जिससे फिल्म की कहानी और टकराव का स्तर और ऊंचा नजर आता है।
दमदार डायलॉग ने छोड़ा असर
टीजर के आखिरी पल में रणवीर सिंह का डायलॉग—
“ये नया हिंदुस्तान है… ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी” दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है।
टीजर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
टीजर रिलीज के सिर्फ एक घंटे के भीतर ही 8 लाख 33 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को साफ दिखाता है।टीजर से पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें रणवीर सिंह बेहद डरावने अंदाज में नजर आए। पोस्टर के साथ फिल्म का ऑफिशियल टाइटल भी सामने आया
‘धुरंधर: द रिवेंज’
यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पहले पार्ट का शानदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
धुरंधर’ ने भारत में जबरदस्त कमाई की थी—
पहला हफ्ता: ₹218 करोड़
दूसरा हफ्ता: ₹261.50 करोड़
तीसरा हफ्ता: ₹189.30 करोड़
चौथा हफ्ता: ₹115.70 करोड़
पांचवां हफ्ता: ₹35.80 करोड़
32वां दिन: ₹5.40 करोड़
33वां दिन: ₹5.70 करोड़
कुल नेट कलेक्शन: ₹831.40 करोड़
Comments (0)