सिनेमाघरों में जबरदस्त कामयाबी और बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये कमाने के बाद, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' आखिरकार 30 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। बता दें कि, फिल्म आधी रात को चुपचाप रिलीज हुई, जिसके बाद फैंस फिल्म को दोबारा देखने के लिए नेटफ्लिक्स पर टूट पड़े। जिसकी वजह से खुलकर नाराजगी भी सामने आई।
तमिल - तेलुगू में डब हुई धुरंधर
जिन लोगों को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को देखने का मौका नहीं मिला था, उन्होंने भी तमिल और तेलुगू में डब की गई इस हिंदी फिल्म को देखा। हालांकि, फिल्म देखने वाले सभी लोग एक बड़े बदलाव से ज्यादा खुश नहीं थे।
सोशल मीडिया पर ऑडियंस का गुस्सा देखने को मिला
आपको बता दें कि, रात 12 बजे से स्ट्रीम हुई 'धुरंधर' देखते टाइम फैंस ने देखा कि फिल्म, जिसे 'ए' रेटिंग दी गई थी, असल में OTT पर रिलीज के लिए सेंसर की गई थी। ऐसे में फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ऑडियंस का गुस्सा देखने को मिला। जिसमें फैंस ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डायलॉग्स को म्यूट करने, गाली-गलौज वाली भाषा को सेंसर करने और फिल्म के कुल 9 मिनट काटने का आरोप लगाया।
एडिटिंग से गुस्साए आदित्य धर की फिल्म के फैंस ने अपने हैंडल पर कहा कि उन्हें थिएटर में रिलीज के बाद एक अनसेंसर्ड वर्जन की उम्मीद थी। कई यूजर्स ने 18 साल से ज्यादा उम्र वाले प्लेटफॉर्म पर एडल्ट फिल्म को सेंसर करने के लॉजिक पर भी सवाल उठाया।
Comments (0)