बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम शादी पवित्र के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपने परिवार वालों के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। रणदीप-लैशराम की शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। बॉलीवुड शादियों से बिल्कुल अलग ही अंदाज में रणदीप हुड्डा ने मणिपुर के मैतेई समुदाय के पारंपरिक तौर-तरीकों के अनुसार शादी की। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
मणिपुर की राजधानी इम्फाल के चुमथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम की शादी की सभी रस्में संपन्न हुईं।
Comments (0)