सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को पूरा एक महीना हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने परिवार के बीच बेहद सादगी से शादी की थी। बिना किसी तामझाम के दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में रहे। अब दोनों शादी के एक महीने पूरे होने पर फिलीपींस में हैं। दोनों अपनी वन मंथ एनिवर्सरी का कोई मेगा सेलिब्रेशन नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरी तरह से खुद को स्ट्रेस फ्री करने में लगे हैं। हाल में ही सोनाक्षी-जहीर ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट करके अपनी वेकेशन की झलकिया साझा की हैं, जिनसे नजरें हटा पाना जरा भी आसान नहीं है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के ठीक एक महीने बाद वेकेशन पर हैं। उनकी ये वेकेशन कोई आम वेकेशन नहीं बल्कि डिटॉक्स वेकेशन है। इस खास वेकेशन से दोनों ने प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Comments (0)