पुष्पा 2 अभी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेलंगाना पुलिस ने ये कार्यवाही की। 4 दिसम्बर को हैदराबाद के संध्या सिनेमा में अचानक अल्लू पहुंच गए थे जिसके बाद उन्हें देखने के लिए वहां पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक 35 साल की महिला की मौत हुई थी जिसका नाम रेवती बताया गया। उसके बच्चे को भी चोट आई थी, और वो बेहोश हो गया था। इस मामले में हैदराबाद पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया था, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आज यानी 13 दिसंबर 2024 को पुष्पा बन वाइल्ड फायर करने वाले अल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर से इंडस्ट्री में हड़कपं मच गया है।
अल्लू ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
इस हादसे के बाद हर तरफ सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मामले की पुलिस में शिकायत हुई। लेकिन अल्लू ने केस को खारिज करने की मांग की और 11 दिसंबर को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने हादसे पर दुख भी जताया और कहा कि महिला की मौत का उन्हें खेद है।
पुष्पा 2 अभी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेलंगाना पुलिस ने ये कार्यवाही की।
Comments (0)