यूएस, इजरायल और ईरान के बीच शनिवार, 28 फरवरी से चल रहा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सबके बीच कई भारतीय सेलेब्रिटी UAE में फंस गए थे। इनमें से एक थीं अभिनेत्री ईशा गुप्ता। बता दें कि, ईशा गुप्ता अबू धाबी में थीं और घर वापस लौटने की कोशिश कर रही थीं।
ये 'डरावना वक्त' है
बॉलीवुड अदाकारा ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हालत के बारे में अपडेट देते हुए लिखा था कि, ये 'डरावना वक्त' है। साथ ही उन्होंने दुआ की थी कि भगवान उन्हें सलामत रखेंगे. अब खुशी की बात ये है कि ईशा, भारत वापस आ गई हैं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को इसकी खुशखबरी दी।
मैं घर वापस आ गई हूं - ईशा
ईशा गुप्ता ने एयरलाइंस, UAE सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद दिया। एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, घर वापस आ गई हूं। सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिस स्थिति में हम सभी थे, वह बहुत कठिन थी। सच में भगवान की कृपा से सुरक्षित रहना।
अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे
उन्होंने आगे इस पोस्ट में लिखा है कि, यह सब 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद हो गया, चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है। फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगीं और किसी को नहीं पता था कि अगले पल में क्या होने वाला है। अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे, सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे।
Comments (0)